इस प्यार का मज़हब नहीं , कोई नाम नहीं है ;
जिसने इसे पाया है ,वो कोई आम नहीं है |
मंजिल है हर इंसान की , इस प्यार को पाना ;
दिन-रात गुज़र जाते हैं ,आराम नहीं है |
इस प्यार का .......|
हर शाम गुज़रती है, तेरी यादों में रहकर ;
बिन तेरे कोई सुबह , कोई शाम नहीं है |
इस प्यार का .......|
तू मेरी कलम है , मेरी आवाज़ तू ही है ;
तू जो नहीं तो शब्द ना, कलाम नहीं है |
इस प्यार का .......|
मैंने तो तेरी यादों में, आँसू है गंवाए ;
रातें कई गुज़री हैं , कोई जाम नहीं है |
इस प्यार का ......|
दुनिया ने बाँट डाला है ,इस प्यार को अब तो ;
रावण बसा दिलों में, कहीं राम नहीं है |
इस प्यार का .......|
सौदा ना करो प्यार का , दौलत की धुंध में ;
बिक जाओगे ,इस प्यार का कोई दाम नहीं है |
इस प्यार का .......|